फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन हुई झमाझम बारिश

Thu, 01 Jan 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। कड़ाके की ठंड और बारिश से लोग घरों में कैद रहे।
विज्ञापन


खेतों में पड़ी धान की फसल भी क्षति हुई। बारिश ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल भी खोल दी। बुधवार की रात नए वर्ष के आगाज के साथ हल्की बारिश भी शुरू हुई।

 फिर गुरुवार को दिन भर पानी झूमकर बरसा। झमाझम बारिश से पिकनिक मनाने के तमाम लोगों के अरमान भी धरे के धरे रह गए। तेज बारिश और कड़ाके की ठंड के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन


बारिश और नए वर्ष के आगाज के चलते सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा रहा। झमाझम बारिश से राबर्ट्सगंज नगर की सड़कों पर पानी जम गया।

मेन मार्केट की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने से पैदल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल इस बारिश से खुल गई।

वहीं वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़े जाने से भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से किसानों को भी काफी क्षति हुई।
विज्ञापन


जिन किसानों की धान की फसल खेतों में पड़ी रही, वह पूरी तरह से भीग गई। तमाम लोगों के भूसे आदि भी खेत में ही पड़े-पड़े भीगकर खराब हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें