फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नौ हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

Mon, 22 Aug 2016 11:23 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप सड़क पर भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
जिले में लगातार हो रही बारिश से तबाही मचने लगी हैै। नदियों के पास के इलाकों में बाढ़ सी स्थिति है। दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैैं। अधिक बारिश से करीब नौ हजार हेक्टेयर धान की नर्सरी और सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। सैकड़ों कच्चे मकान जमींदोज हो गए हैं। प्रभावित लोगों को पंचायत भवन या फिर स्कूलों में शरण दी  गई है।  
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से सूखे की मार झेल रहे सोनभद्र जिले में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही हैै। शनिवार और रविवार को बारिश बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन सोमवार की भोर से फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। राबर्ट्सगंज नगर मेें जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नई बस्ती, ब्रह्मनगर और विकास नगर के कई मकानों में भी पानी घुस गया। आदर्श इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत कई स्कूलों में पानी एकत्र होने से पठन-पाठन प्रभावित हुआ।

शहर कोतवाली के मेस में पानी जमा हो गया। उधर लगातार मूसलाधार बारिश होने से नदी और नाले उफान पर हैैं। नगवां बांध, धंधरौल बांध, रिहंद बांध और ओबरा डेम का फाटक खोल कर पानी को बहाया जा रहा हैै। इससे नदी और नहरों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात हो गए हैैं। नहरों,नालों में अत्यधिक पानी होने की वजह से फसल भी बर्बाद होने लगी हैै। जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती ने बताया कि इस वर्ष करीब 90 हजार हेक्टेयर धान और सब्जी की खेती हुई है। लेकिन अधिक बारिश होने से करीब दस प्रतिशत फसल नुकसान हो चुकी हैै। अभी फसलों के नुकसान होने की संभावना हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें