फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश से खदानों में बढ़ी फिसलन, कोयले का परिवहन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह शक्तिनगर-वाराणसी हाईवे पर रेलवे ब्रिज के नीचे हुए जलभराव में कई छोटे वाहन फंस गए।
विज्ञापन

इसके बाद छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगातार बारिश से एनसीएल की खड़िया, दुद्धीचुआ, झिंगुरदा सहित अन्य खदानों कोयला खदानों में फिसलन बढ़ गई। इससे कोयला परिवहन प्रभावित हो गया है।
हाईवे पर राजकिशन रहवासी क्षेत्र के करीब बने रेलवे ब्रिज के नीचे पानी भर गया। इसमें उतरे कई छोटे वाहन फंस गए। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। पानी कम हुआ तब वाहन धीरे धीरे निकले। पिछले सप्ताह इसी स्थान पर रोडवेज बस सहित कई वाहन जलभराव में फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व जल निकासी की व्यवस्था बनाने की कोशिश जरूर की गई लेकिन बुधवार को जलभराव की स्थिति ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया। खड़िया से कोटा होते हुए शक्तिनगर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग की दशा पहले से खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें