फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश में खुली जल निकासी व्यवस्था की पोल, कई इलाकों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
अनपरा नगर पंचायत के वार्ड छह में घरो के सामने से  बहता पानी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुसागर। जिले में मानसून के सक्रिय होने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले छह दिनों में अधिकतम तापमान में 8.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं, पहली झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं कई इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। दूसरी ओर, समय पर हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खरीफ की खेती की तैयारियों को रफ्तार मिल गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र, चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि 27 जून को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार को घटकर 32.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री, मंगलवार को 35.8 डिग्री, सोमवार को 35.9 डिग्री और रविवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार रात और बृहस्पतिवार दोपहर अच्छी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य से नीचे रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

हालांकि, लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और फिसलन की समस्या भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें