फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस हुई रेल रैक को रेलवे ने कराया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से कृष्णशिला रेलवे साइडिंग पर लावारिस खड़ी रेल रैक को बुधवार रेलवे ने प्रशासन की अनुमति से खाली कराना शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि चारकोल से भरे वैगन खाली नहीं होने से रेलवे की मुसीबत बढ़ गई थी।
विज्ञापन

रेल रैक मामले में रेलवे व प्रशासन का कोई जिम्मेदार ये नहीं बता पाया कि रैक मंगाने वाली कारोबारी फर्म का नाम क्या है और रैक कृष्णशिला पहुंचने के बाद फर्म के नुमाइंदे उसे खाली कराने क्यों नहीं पहुंचे? कृष्णशिला रेलवे साइडिंग में जमा लाखों टन कोयला सील होने के बाद रेल रैक रविवार सुबह साइडिंग पर पहुंची थी। आरोप है कि रेल वैगन में चारकोल लदा है। यह अलग बात है कि इसकी पुष्टि किसी जिम्मेदार ने नहीं की। लोड रैक चौथे दिन बुधवार आखिरकार रेलवे ने अपने अधिकार वाले क्षेत्र में खाली कराना शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि रैक फंसने से रेलवे को हो रही क्षति के दृष्टिगत उच्च स्तर पर बातचीत के बाद यह कदम उठाया गया। प्रशासन की छापेमारी व कोयला जब्ती के बाद कोल कारोबारियों की करतूतें एक एक कर उजागर हो रही हैं। चार दिन से रेलवे ट्रैक पर रेल रैक खड़ा होने से रेलवे विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा था। रेलवे व पुलिस प्रशासन के कड़ी निगरानी में रेलवे रैक लोड का चारकोल खाली कराकर रेलवे के कस्टडी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें