फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रिलीज आर्डर : हर दिन देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में फर्जी रिलीजिंग आर्डर पर वाहनों को छुड़ाने के मामले में तीन थानों में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना में जुट गई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने विवेचकों को निष्पक्ष ढंग से विवेचना करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं मिर्जापुर के एआरटीओ प्रवर्तन ने सोनभद्र आरटीओ पीएस राय को प्रतिदिन कार्रवाई की प्रगति से अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बता दें कि उप संभागीय परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी रिलिजिंग आर्डर से सैकड़ों वाहनों को बभनी, म्योरपुर, चोपन समेत अन्य थानों से छुड़ाने की शिकायत आरटीओ मिर्जापुर के पास पहुंची। आरटीओ अनिल मिश्रा ने मिर्जापुर के एआरटीओ से कराई तो शिकायत काफी हद तक सही निकली। परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले के एआरटीओ ने फर्जी रिलिजिंग आर्डर पर विभिन्न थानों से छूटने वाले वाहनों को चिह्नित कर उनके मालिक और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर इतिश्री करना शुरू कर दिया है लेकिन रिलिजंग आर्डर जारी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। उधर उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मिर्जापुर राजेश कुमार वर्मा ने सहायक अधिकारी प्रवर्तन पीएस राय को पत्र भेज कर की गई कार्रवाई की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराना को कहा है।
फर्जी रिलिजिंग आर्डर जारी करने के खेल में जो लोग भी शामिल होंगे, उन्हें चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मातहतों को निर्देशित कर दिया गया है। - डॉ. यशवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें