फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थां का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने कई दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों का नमूना लिया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि 24 जून से जिले में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों का नमूना लिया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में सदस्य के रूप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रवीन कुमार राय, मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर है। बुधवार को खलियारी बाजार स्थित राम परीखा यादव के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना, राबर्ट्र्सगंज में स्थित देव दरबार कुल्फी आइसक्रीम, खाद्य कारोबारकर्ता नरेन्द्र सिंह से कुल्फी फालूदा का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त 15-20 दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें