सोनभद्र/घोरावल। अपना दल एस के जिला कार्यालय पर बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की 145 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अनिल सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि ज्यूतनारायण पटेल, प्रदेश सचिव सुमंत सिंह मौर्य, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लोगों से छत्रपति शाहू के दिखाए रास्ते पर चलने और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का आह्वान किया।
कहा कि शाहूजी महाराज आजीवन पिछड़े, वंचित, शोषित समाज के लिए संघर्ष करते रहे। संचालन राजकुमार बौद्ध ने किया। इस मौके पर आनंद पटेल दयालु, अंजनी पटेल, सुरजीत पटेल, विनोद पटेल, श्यामसुंदर पटेल, बद्री सिंह पटेल, शिवकुमार कोल, सुरेंद्र पटेल, जिला प्रवक्ता विजय पटेल, रामराज गोंड़, जयसिंह पटेल, मुकेश तरंग, छविनाथ पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल, विनोद सिन्हा, शिवराम एडवोकेट, निर्मला मौर्या, किरन गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
इसी तरह घोरावल में भी क्षत्रपति साहू महाराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि अपना दल जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहू युगपुरुष और व्यवस्था परिवर्तन के नायक थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने सर्वप्रथम आरक्षण की व्यवस्था को लागू किया और समाज के दबे कुचले वर्गों के हित में काम किया। शोषण के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष करने वाले शाहूजी महाराज का नाम इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।