फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े, कमेरों के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. सोनेलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल-एस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती मनाई। पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए पिछड़े समाज के उत्थान में योगदान को सराहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल ने कमेरा, शोषित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके संघर्षों के बल पर ही इस वर्ग को सत्ता में भागीदारी मिल पाई है। उनकी विचारधारा अब पूरे देश में फैल चुकी है। विशिष्ट अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि कन्नौज में जन्मे डॉ. सोनेलाल ने भौतिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली, लेकिन उन्होंने जनसेवा को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। उनके संघर्षों से हमें प्रेरणा लेने की जरुरत है। कार्यक्रम में विधायक हरेरराम चेरो, राष्ट्रीय सचिव जीउत नारायण पटेल, दिनेश बियार, अभिषेक चौबे, नागेश्वर गोंड़, आनंद पटेल, अरुण सिंह पटेल, अमरजीत सिंह, अंजली पटेल, ममता विश्वकर्मा, मीनू चौबे, रामधनी पटेल, सुरजीत पटेल, मोहन कुशवाहा, समर प्रताप पटेल, इंद्रजीत पटेल, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल और संचालन राजकुमार बौद्ध ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें