फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र निस्तारण, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। कस्बे में बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ एसपी आशीष श्रीवास्तव ने फुट पेट्रोलिंग, रुट मार्च किया। उन्होंने लोगों से वार्ता की कोविड 19 से बचाव हेतु सरकार से जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों को पालन करने की अपील की। पन्नूगंज थाने में एसपी ने सदर सर्किल के थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवाश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ कस्बे में रूट मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजार का भ्रमण कर सड़क के पटरियों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। मातहतों को बाजार में ट्रैफिक नियमों का सुचारु रूप पालन कराने को कहां, ताकि लोग भयमुक्त होकर रह सकें। इसके लिये नियमित रूप से पुलिस प्रबंध रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रूट मार्च के उपरांत पन्नूगंज थाने में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर उनके द्वारा विभिन्न प्रकरणों में की जा रही विवेचना की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया। क्षेत्राधिकारी सदर अभिनव यादव, प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज महेंद्र पांडय, रायपुर, मांची एवं रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें