फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गति और दिशा के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

विज्ञापन
राजा शारदा महेश इंटर कालेज में पुलिस परीक्षा के पूर्व अभ्य​र्थियों की लगी कतार। संवाद - फोटो : सुरेश चंद्रा
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में दूसरे दिन 1681 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 3983 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। मंगलवार को परीक्षा में गणित और रिजनिंग के सवालाें ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। गति और दिशा से जुड़े सवालों के सही उत्तर लिखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर सुबह 10 बजे से आरंभ हुई। इसके लिए आठ बजे से ही प्रवेश शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। लंबी कतारों में लगकर जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद केंद्र में प्रवेश मिला। इस दौरान वीडियो और सीसी टीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाती रही। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद दूसरी पाली का पेपर आरंभ हुआ। परीक्षा के दौरान एएसपी अनिल कुमार, सीओ रणधीर मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी लगातार केंद्रों का चक्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर के पैटर्न पर संतोष जताया। मिर्जापुर से आई दिव्या शर्मा ने बताया कि पेपर आसान था, लेकिन रिजनिंग के सवाल काफी उलझाने वाले थे। वहीं वाराणसी के उज्ज्वल ने प्रश्न पत्र सरल होने के कारण कट ऑफ अधिक जाने की आशंका जताई। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि दूसरे दिन सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई है। दोनों पालियों में कुल 1681 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
किस केंद्र पर कितने अभ्यर्थी रहे उपस्थित::
परीक्षा केंद्र: पंजीकृत: पहली पाली: दूसरी पाली
आदर्श इंटर कॉलेज: 384: 264 :265
जीजीआईसी: 384: 270 :276
पीडीडीयू विद्यालय मुड़िलाडीह: 384: 265: 281
आरएसएम इं.कॉलेज: 480: 325: 348
आरईसी चुर्क: 720: 493: 517

चंद्रगुप्त मौर्य इं. कॉलेज: 480: 351: 328
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें