फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पंप पर रखा हेलमेट लगाओ, पेट्रोल भराओ, हेलमेट रखकर आगे जाओ

विज्ञापन
उधार हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवाता बाइक सवार। -संवाद।
विज्ञापन
सोनभद्र। सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार ने नो हेलमेट-नो फ्यूल की व्यवस्था लागू की तो पंप संचालकों ने इसका भी जुगाड़ खोज लिया है। बाइक सवार बिना हेलमेट पेट्रोल भराते कैमरे में कैद न हों, इसके लिए पंप पर ही हेलमेट रख दिया गया है। ग्राहक आते हैं, हेलमेट लगाकर पेट्रोल भराते हैं और फिर हेलमेट रखकर आगे चले जाते हैं। सोमवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने जांच की पहुंची तो यह व्यवस्था देख सन्न रह गई। मौके पर 20 लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन

टीम ने सोमवार को नगर के कई पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे करीब 20 बाइक चालकों का चालान किया गया। पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता और यातायात निरीक्षक विनोद यादव की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ पंपों पर ग्राहक के लिए हेलमेट रखवा दिए गए हैं और उसी को पहनाकर तेल भर दिया जाता है। अधिकारियों ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए पंप संचालकों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। दोबारा पकड़े जाने पर न केवल चालान बल्कि बाइक सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें