फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शिक्षा-रोजगार पर पूर्वांचल यात्रा पहुंची म्योरपुर

विज्ञापन
म्योरपुर के रनटोला पहुंची पूर्वांचल यात्रा में शामिल लोग और ग्रामीण
विज्ञापन
जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा जनपद के विभिन्न गांवों में लगातार जारी है। यात्रा सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला, आश्रम मोड, किरवानी, खैराही, कुसुम्हा, कुंडाडीह, डडीहरा, रासपहरी आदि गांवों का भ्रमण किया। जन संपर्क व संवाद किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल के साथ माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट, पूंजी पलायन, कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स व पूंजी का नियंत्रण व नियमन, पर्यावरण की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर रोक लगाने का मुद्दा इस यात्रा में उठाया जा रहा है। यात्रा में बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, शुद्ध पेयजल की दिक्कत, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की ओर से अत्यधिक ब्याज की वसूली और मनरेगा में बकाया मजदूरी के बारे में बताया गया।
20 सितंबर को वाराणसी में होने वाले नई पीढ़ी संवाद में लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए कहा गया कि हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करना सरकार का दायित्व है। यात्रा में कृपाशंकर पनिका, रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें