फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन, पूजन के साथ हुआ जनजागरण अभियान रथयात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के आह्वान पर घोरावल नगर में जनजागरण अभियान रथ यात्रा में - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के आह्वान पर शनिवार को जनजागरण अभियान रथयात्रा का शुभारंभ शनिवार को शिवद्वार धाम में भगवान भोले नाथ के दर्शन और रथ पूजन के साथ शुरू हुआ। जय श्रीराम, जय सियाराम एवं हर हर महादेव के उद्घोष के बीच यह रथयात्रा घोरावल नगर मे पहुंचा।
विज्ञापन

रथयात्रा घोरावल धर्मशाला से होकर मुक्खा मोड़ से होते हुए शिवद्वार रोड घूमकर थाना घोरावल से सिरसाई रोड से होते हुए बाईपास राबर्ट्सगंज रोड पर समापन कर शाहगंज के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान पद यात्रा में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल और संघ लोग संयुक्त रूप से सम्मिलित रहे। नगरवासियों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया। रथयात्रा मे कार्यक्रम के जिला संयोजक ओम प्रकाश दूबे ने कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। यह सनातन धर्म के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। यहां मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, उदयनारायण कुशवाहा, रामानंद पांडेय, दयाशंकर पांडेय, कैलाश सिंह, राजीव कुमार, नंदलाल उमर, सूर्यमणि तिवारी, मनीषा राय, सुनील चौबे , राकेश उमर, संजय जायसवाल, संगम, दीपक यादव, अशोक अग्रहरि, प्रसुन, बाबूलाल, कृष्णा नंद मिश्रा, दूधनाथ दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें