फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पर कोतवाल से मिले सपाजन

Wed, 24 Jun 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव  नितीश पांडेय की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को सदर कोतवाली में सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाल कपिल देव से मिल कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

पूर्वांह करीब 11 बजे लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इरफान उल्ला खां की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता सदर कोतवाली पहुंच कर कोतवाल से मिले। खां ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व बढ़ौली चौक के समीप मनबढ़ों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीट कर घायल कर दिया था।

केस दर्ज होने के बाद भी अभी तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान खड़ा कर रहा है। कहा कि हमलावरों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें। इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि वह मोबाइल से पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाल कपिल यादव ने कहा कि नितीश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि समय रहते हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाए। इस मौके पर युवजन सभा के जिला महासचिव शिवनारायण सिंह, मनीष राय, विराट पाठक, अमिष पांडेय, विकास चौबे, सोनू राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें