फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्कर्मों के निवेश की महायोजना

Wed, 24 Jun 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मानव कल्याण के लिए अच्छी पहल की गई है। इसके  मद्देनजर बुधवार को सात अरब सत्कर्मों के निवेश की महायोजना का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

 सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी सुमन बहन ने कहा कि हमारे किए गए सत्कर्म हमारे वर्तमान और भावी जीवन यात्रा को सुखद, समृद्ध और अभय बनाते हैं। लेकिन वर्तमान समय में मनुष्य धन को सब कुछ समझने के कारण ही अधर्म करके भी धन अर्जित करने के लिए आतुर है।

साहित्यकार डा. अर्जुन दास केसरी ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत ही जरूरत है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सत्कर्म करने से ही मानव जीवन की गरिमा स़ुनिश्चित होती है। नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि अधिकार के साथ ही कर्तव्य महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन


नगर पालिका  के पूर्व चेयरमैन अजय शेखर ने कहा कि ऐसे समय में ब्रम्हाकुमारी संस्था की ओर से की गई पहल निश्चित रूप से परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगी। संचालन डा. बीके हरिंद्र ने किया। इस दौरान प्रतिभा, सरोज, सीता, सुरेश, राजीव शुक्ला, गोपाल, कैलाश, छेदी, कृष्णा, सीया बहन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें