फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल कर महिला हिंसा का किया विरोध

Thu, 23 Aug 2018 11:58 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
जुलूस निकालकर नारेबाजी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
अनपरा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले गुरुवार को महिलाओं ने औड़ी मोड़ तिराहे पर प्रदर्शन कर महिलाओं पर हो रहे हिंसा को रोकने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की।  
विज्ञापन

प्रदर्शनकर्ताओं ने इस दौरान कहा कि वर्ष 2014 से 2016 वर्ष तक बलात्कार के 100 मामले ने लोगों को झंकझोर कर रख दिया है। यह आंकड़ा हर वर्ष बढ़ रहा है। सामाजिक संस्थाए कठुआ व उन्नाव की घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं तो झारखंड, मंदसौर, लखनऊ, संभल, मेरठ, मुरादाबाद, चेन्नई में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ जाती है। बिहार के मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में अनाथ बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना ने तो पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। देवरिया, लखनऊ, हरदोई, सुल्तानपुर के संरक्षण गृहों में बच्चियों के साथ चल रहे यौन शोषण और यातनाओं ने झंकझोर कर रख दिया है। हालत यह हो गई है कि सड़क, स्कूल, हास्टल, संरक्षण गृह ही नहीं धार्मिक स्थलों में भी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। वक्ताओं ने महिलाओं पर हो रहे हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने की अपील आम जनता से की। इस मौके पर कंचन, नीलम, सावित्री देवी, शैला गिरी, शिवकुमारी, जागमति देवी, कलावती देवी, कंचन सिंह, आरती देवी, कुसुम देवी, शर्मिला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें