सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत चुर्क में अवैध रूप से बेची गई जमीन का मामला तूल पकड़ने लगा है। बेची गई भूमि की जांच करने के लिए एसडीएम शादाब असलम ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। ग्राम पंचायत कूरा के चरका टोला समेत अन्य राजस्व गांवों में कई लोगाें ने सरकारी भूमि को खुद का पट्टा बताकर बेच दिया है। एसडीएम शादाब असलम ने कहा कि सदर नायब तहसीलदार की अगुवाई में क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल को सरकारी भूमि को खुद का बताकर बेचने वाले और ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध कब्जा की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।