फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइब्रिड धान न खरीदे जाने के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के सभी धान क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड की धान खरीद ना होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के किसी भी धान क्रय केंद्र या हॉट शाखा पर हाइब्रिड धान की खरीद नहीं की जा रही है। इससे किसानों में असंतोष है। किसानों का कहना हैै कि हाइब्रिड धान न खरीदने से किसानों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार व संबंधित विभागों ने सभी ब्लॉकों में शिविर लगाकर हाइब्रिड की खेती करने को प्रोत्साहित किया। जब किसान यह खेती करके धान बेचने को क्रय केंद्रों पर पहुंचता है तो उसका धान नहीं खरीदा जाता है। डीएम से मांग की है कि जिले में खरीदे गए धान के पैसे का भुगतान तत्काल किया जाए नहीं तो परेशान और आक्रोशित किसान सड़क पर उतरने को विवश हो जाएंगे। इस दौरान फूलचंद सिंह, प्रभु पाल सिंह, सदानंद, दयाराम, अनमोल, हीरालाल, परवेज, राम जनम, शिवम मौर्या, बबलू, घनश्याम, रणजीत, उमाशंकर, हृदय नारायण, ओमप्रकाश, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें