फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, जमकर लगाए नारे

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सामने विरोध प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत विकास अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
ऑनलाइन उपस्थिति (एफआरएस) एवं सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर कामकाज करते हुए ब्लॉक कार्यालयों पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक विरोध प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष पार्थराज सिंह की अगुवाई में हुआ।कर्मचारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या और संसाधनों की कमी के कारण मोबाइल एप आधारित उपस्थिति प्रणाली व्यावहारिक नहीं है।
फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था परेशानी बढ़ाने वाली है और इससे कार्यों की गति प्रभावित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी लागू करना जमीनी वास्तविकता के विपरीत है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। इसके बाद 5 दिसंबर को सामूहिक विरोध प्रदर्शन होगा। दस दिसंबर को धरना और 15 को सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार कर आवाज बुलंद की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रीति पाठक, सुरेश सिंह, सुनील कुमार, सतीश, चांदनी गुप्ता, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। घोरावल ब्लॉक मुख्यालय में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समन्वय समिति के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति और सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।
इस मौके पर नरेश कुमार, जावेद अख्तर, विपिन सिंह, हरिओम, दिनेश गिरि, गुड्डू गुप्ता, कांति देवी, अरुण सोनकर, विकास सिंह, प्रमोद कुमार, श्यामाचरण, शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं दुद्धी में ब्लॉक अध्यक्ष अरुण वर्मा, मंत्री अनीश कुमार के नेतृत्व में रामनारायण सिंह, सुधीर सिंह, राकेश, आशा, कृष्ण कुमार सिंह, घनश्याम, सुनील श्रीवास्तव, सचिन गिरि, अरुण कुमार यादव आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चोपन ब्लॉक में दीपक पांडेय के नेतृत्व में शिवकुमार मौर्य, वीरेंद्र कुमार, राहुल सिंह, निर्भय सिंह, दीपक सिंह, स्मिता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें