फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बट बंतरा के गांवों को करमा ब्लाक में शामिल करने का विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/करमा। न्याय पंचायत बट बंतरा के 19 गांवों को कुछ वर्ष पहले मिर्जापुर से हटाकर सोनभद्र जनपद में शामिल किया गया। यह सभी गांव राबर्ट्सगंज ब्लाक में आते हैं वहीं अब फिर न्याय पंचायत बट-बंतरा के कई गांवों को करमा ब्लाक में शामिल करने का निर्णय हुआ है। इसको लेकर विरोध शुरू होनेा लगा है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लाक के न्याय पंचायत बट बंतरा में 19 गांव शामिल हैं। करमा को ब्लाक का दर्जा मिलने के बाद इस न्याय पंचायत को करमा ब्लाक में शामिल कर लिया गया, लेकिन यहां के रहवासी इसका विरोध कर रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि बट बंतरा न्याय पंचायत के लोग सीधे राबर्ट्सगंज पहुंचते हैं। यदि करमा ब्लाक होगा तो यहां के लोगों को पहले हिंदुआरी और फिर करमा जाना पड़ेगा। जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। घोरावल के सुरेंद्र कुमार मौर्य, कमलेश सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह प्रजापति व सुदामा सिंह कुशवाहा शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर न्याय पंचायत बट बंतरा को राबर्ट्सगंज ब्लाक में ही रहने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें