घोरावल। लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस के तरफ से शनिवार की रात और रविवार को दिन में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 16 वाहन चालक मास्क लगाकर चलते हुए नहीं मिले। घोरावल कोतवाली के एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि रविवार को दिन और शनिवार रात दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान तमाम बाइक सवार ऐसे मिले जो मास्क नही लगाए थे। ऐसे 16 बाइकों का चालान किया गया और मास्क न लगाए जाने पर पकड़े गए बाइक सवारों से 5000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।