फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवबंधा में डूब कर पांचवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसनडीह/बभनी। बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंगा स्थित विद्यालय गए कक्षा पांचवीं के छात्र हुकुम सिंह (12) पुत्र दिनेश कुमार ग्राम कोंगा का शव शिवबंधा में मंगलवार को उतराया हुआ मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। हुकुम सिंह प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र था। वह सोमवार की सुबह घर से तैयार होकर स्कूल के लिए गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू किए। लेकिन उसका पता नहीं चला। उसका बैग स्कूल में ही पड़ा था। मंगलवार की सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए ग्राम सभा स्थित शिवबंधा की तरफ गये तो उसमें छात्र का शव उतराया दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला। मृतक के पिता का कहना है कि यदि मेरा बेटा स्कूल के बाहर नहीं गया होता तो ये दशा नहीं होता। इधर इस घटना के बाद अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में शौचालय का समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे आये दिन शौच के लिए शिवबंधा की तरफ बच्चे जाते हैं। ग्राम प्रधान कृष्णानंद की मौजूदगी में शव का पंचायत नामा कर अंतिम संस्कार करा दिया। जब इसकी सूचना बभनी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक शव को दफना दिया गया था। परिजनों ने यह लिखकर दे दिया कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें