फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई के विरोध मे बीएमएस का पांच दिवसीय हड़ताल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एफडीआई के विरोध में भारतीय मजदूर संघ द्वारा 23 सितंबर से प्रस्तावित पांच दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर रविवार को व्यापक जनसंपर्क व रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बीएमएस के महामंत्री अरुण कुमार दुबे व फेडरेशन सदस्य बेचूलाल ने सभी केन्द्रीय व परियोजना के पदाधिकारियों के साथ कोल खदानों में जाकर कर्मियों को एफडीआई से होने वाली क्षति के बारे में अवगत कराया। सभी संविदाकारों व ट्रांसपोर्टरों से हड़ताल के दरम्यान काम बंद रखने का आग्रह किया गया। कृष्णशिला परियोजना में कहा कि एफडीआई जितना कोल श्रमिकों के लिए नुकसानदायक है उससे कहीं अधिक शीर्ष अधिकारियों के लिए भी है। बीना में मनोज सिंह, प्रेमलाल पटेल, सीपी सिंह, कृष्णशिला में दद्दी प्रसाद, नवीन, केडी तिवारी, ककरी में एन के सिंह, आरपी गुप्ता, एल बी सिंह, केशव पांडेय ने रविवार को सभी पालियों में देर रात तक कोल श्रमिकों से संपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने में लगे रहे। सभी जगहों पर हड़ताल के मद्देनजर नारेबाजी की गई। शक्तिनगर प्रतिनिधि के अनुसार। हड़ताल के मद्देनजर संगठन के अध्यक्ष सकल नारायण ने कहा कि सरकार शत प्रतिशत एफडीआई लागू कर मजदूर विरोधी निर्णय लिया है। लाभकारी संस्थान को निजीकरण की ओर ले जाया जा रहा है। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण ही हड़ताल करने के लिए संगठन बाध्य हुआ है। परियोजना में हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मियों को जागरुक किया गया। एनसीएल प्रबंधन ने भी हड़ताल से निबटने के लिए अपनी पूरी तैयारी की है। हड़ताल को देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस व पीएसी की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें