फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों ने ढहाया निर्माणाधीन पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में शनिवार की देर शाम वन कर्मियों ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास ढहा दिया। इससे लाभार्थी ने नाराजगी जताते हुए वन कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर वन विभाग ने वन भूमि पर निर्माण होने को लेकर आवास गिराने की बात कही है।
विज्ञापन

कुसम्हा गांव में धारा-20 की जमीन पर काबिज गांव के सूरजमन पुत्र पुरुषोत्तम प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रहा था। जिसे वन कर्मियों में ढहा दिया। सूरजमन की पत्नी प्रभावती देवी ने बताया कि कई पुश्तों से उसका इन जमीनों पर कब्जा है। गांव के पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि वन विभाग कई पुश्तों से काबिज लोगों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रहा है जो गलत है। बता दें कि पिछले वर्ष कुसम्हा से अलग होकर नवगठित ग्राम पंचायत गंभीरपुर में दर्जन भर लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। यही नहीं गंभीरपुर में काबिज लोगों पर हुए मुकदमे में तमाम अनुसूचित जनजाति के लोगों को वनाधिकार के तहत पूर्व में पट्टा भी मिला है। इसके बावजूद केस काटे जाने से उनमें नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें