फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत न होने पर फुटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के पकरी गांव में बुधवार को क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम का अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

अमित दूबे और रिंकू दूबे ने कहा कि अमरनाथ के खेत के पास नहर के पानी के बहाव से सड़क कट गई है। इसके चलते इस मार्ग पर लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बाइक सवार समेत अन्य लोग सड़क पर बने गड्डे में गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। अमन सिंह और अनिल सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बारिश होने पर पुलिया के समीप सड़क गड्ढे का रूप ले लेती है। ग्रामीण खुद सड़क पर मिट्टी भरकर चलने लायक बनाते हैं। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जबकि पूर्व में कई बार अधिकारियों को सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी जा चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि अविलंब सड़क मरम्मत की नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान उमाकांत, पाचू, कलीम खां, प्रेेमनाथ विजय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें