महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव में बुधवार को मनबढ़ों ने भूत-प्रेत करने का आरोप लगाते हुए बाइक सवार दंपती की पिटाई कर दी। दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बोम गांव में बुधवार को लगभग दस बजे कन्हाई लाल (58) अपनी पत्नी राजकुमारी (55) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ लोग बाइक रोक कएर दंपती की पिटोई कर दी। आरोप है कि पिटाई करने वालों ने बाइक को छिन लिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना देकर बुलाया। एंबुलेंस से दंपती सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। कन्हाई ने बताया कि विपक्षीगणों ने भूत-प्रेत का झूठा आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की है। विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि अभी बोम गांव में हुए विवाद के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।