रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) की ओर से बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया। इसके अलावा बीडीओ को वीबीजी राम जी योजना में बकाया मजदूरी के भुगतान, शुद्ध पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी मांगों का पत्रक सौंपा गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सारद प्रसाद पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की पूर्वांचल सह संयोजक रूबी सिंह गोंड, रोजगार अधिकार अभियान की जिला संयोजक सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, कांग्रेस के महासचिव जीत कुमार मौर्य, सचिव अरुण कुमार चौबे, चंद्रदेव गोंड, ऋषि राज प्रसाद, महेश गुप्ता, इंद्रदेव खरवार, तुलसीराम पनिका, मनोहर गोंड और मंगरू प्रसाद श्याम ने किया।