फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मेगावाट की 10वीं इकाई से उत्पादन शुरू, 22 अप्रैल से बंद चल रही थी परियोजना 

Sun, 21 Jun 2020 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

22 अप्रैल से बंद चल रही ओबरा  परियोजना की 200 मेगावाट की 10वीं इकाई से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। 22 अप्रैल को ओबरा तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह के करेंट ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण उत्पादनरत 200 मेगावाट की चार इकाइयां बंद हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद अन्य तीन इकाइयों को चालू कर लिया गया था लेकिन दसवीं इकाई के टरबाइन में आई गड़बड़ी की वजह से परियोजना प्रशासन द्वारा इकाई को चालू करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। 12 दिन पूर्व ही 18 जून को इकाई को लाइटअप कर लिया गया।

हालांकि तकनीकी दिक्कतों के कारण पुन: बंद हुई इकाई को शनिवार की शाम पुन: चालू कर लिया गया। ब ताप विद्युत गृह के 200 मेगावाट की नौंवी इकाई से 110 मेगावाट, दसवीं इकाई से 102 मेगावाट तथा ग्यारहवीं इकाई से 100 मेगावाट व बारहवीं इकाई से 106 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें