फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यधिक तीव्रता के विस्फोट से आसपास के क्षेत्रों में कंपन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के रास पहाड़ी में सोमवार को हुए अत्यधिक तीव्रता के विस्फोट से आस पास के क्षेत्रों में भारी कम्पन महसूस किया गया। सोमवार को अपराह्न करीब 2.30 बजे ई-टेंडरिग की खदान में विस्फोट किया गया। जिसके चलते आसपास के इलाकों में झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन

ज्ञात हो, खनन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने के लिये निर्धारित तीव्रता के विस्फोट किये जाने की इजाजत है। मगर कई खदानों में मानक से अधिक तीव्रता का विस्फोट अक्सर किया जाता है। जिसका असर आसपास की रिहायसी बस्तियों में अक्सर देखने को मिलता है। वहीं संबंधित विभाग की तरफ से अत्यधिक तीव्रता के विस्फोट करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही अत्याधिक क्षमता के खनन विस्फोट से सीमावर्ती रिहायशी इलाकों में बेचैनी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कुछ रिहायशी बस्तियों के लोगों को विस्फोट के दौरान घरों में दुबकना पड़ता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा ने बताया कि इस सम्बन्ध में जानकारी हुई है। इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें