फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 फीसदी से अधिक उत्पादन गिरा

Wed, 24 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पिछले वर्ष के मुकाबले कोल उत्पादन और प्रेषण में बारह प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज कर कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों में टॉप पर रहने वाली मिनी रत्न कंपनी एनसीएल को बारिश ने तगड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि एक सप्ताह के उत्पादन में 35 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है। कोयला प्रेषण का भी कुछ यहीं आंकड़ा है। बारिश की रफ्तार थमने के बाद कोल उत्पादन और प्रेषण में सुधार तो होने लगा है लेकिन अभी भी यह सामान्य स्थिति से काफी दूर है। आगे चलकर फिर से लगातार तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो इसमें और गिरावट देखने को मिली सकती है। 

सोनभद्र और सिंगरौली में एनसीएल की दस परियोजनाएं स्थित हैं। इस समय इनसे सामान्य दिनों में औसतन 1.90 लाख टन कोयला रोजाना निकाला जा रहा है लेकिन गत 11 अगस्त से तेज बारिश के सिलसिले के बाद सभी कोल परियोजनाओं में उत्पादन लड़खड़ा गया है। आंकड़े बताते हैं कि गत 19 अगस्त को महज 89 हजार टन कोयले का उत्पादन और 84 हजार का प्रेषण हुआ, बीस अगस्त को सुधरकर 1.38 लाख उत्पादन, 1.58 लाख प्रेषण हुआ।
विज्ञापन


21 अगस्त को उत्पादन सुधरकर 1.50 लाख टन, प्रेषण 1.81 लाख टन पहुंच गया लेकिन 23 अगस्त को फिर से लुढ़ककर उत्पादन 1.15 लाख टन, प्रेषण 1.44 लाख टन पहुंच गया। ककरी परियोजना तो पहले से ही लक्ष्य पूर्ति में बेहतर परिणाम नहीं दे रही है। वहीं बारिश ने यहां के हालात और खराब कर दिए हैं। 
सबसे ज्यादा लक्ष्य रखने वाले दुधीचुआ, जयंत, गोरबी का उत्पादन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अमलोरी, बीना, झिंगुरदा, खड़िया, कृष्णशिला, ब्लाक बी में भी बारिश ने उत्पादन, प्रेषण को लुढ़काए रखा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें