फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 40 दिन में सिर्फ 5 किसानों से हुई खरीद, सुस्ती पर एडीसीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश एडीसीओ रॉबर्ट्सगंज अवधेश कुमार सिंह ने रामपुरी उर्फ तरावां बीपैक्स में संचालित गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान दिए। यहां 40 दिन में सिर्फ पांच किसानों से खरीद हुई थी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पहुंचे एडीसीओ ने केंद्र की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि अब तक केवल पांच किसानों से 372 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। मौके पर किसान सूबेदार के गेहूं की तौल चल रही थी।
कम खरीद पर नाराजगी जताते हुए एडीसीओ ने सचिव एवं केंद्र प्रभारी उमेश सिंह को चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन केंद्र पर उपस्थित रहकर क्रय नीति के अनुसार खरीद सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि यदि खरीद की रफ्तार में सुधार नहीं हुआ तो केंद्र प्रभारी को हटाकर किसी अन्य को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए भी प्रेरित करने के निर्देश दिए।
एडीसीओ ने कहा कि गुणवत्ता जांच के नाम पर किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाए और क्रय नीति का पूरी पारदर्शिता के साथ पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान सचिव उमेश सिंह, रामरक्षा, महेंद्र, मनीष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें