फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकियां रहीं शामिल, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

Sun, 06 Apr 2025 08:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रही और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। बता दें कि यात्रा का आकर्षण खास रहा हर ओर जय श्री राम का उद्घोष होता नजर आया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल बैंड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी पर रविवार को हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष गूंजता रहा। भगवा झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर केशरिया साफा बांधकर गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए। लाठी, त्रिशुल, कटार के साथ वीरांगनाओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई तो युवा भी आकर्षक करतब दिखाते रहे।

विज्ञापन


देवी-देवताओं की झांकियां मन मोहती रहीं। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज में श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति की ओर से श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में फूलाें से सजे रथ पर श्रीराम दरबार की झांकी विराजमान रही।

भगवान शंकर, मां दुर्गा, मां काली, बजरंग बली की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, प्रसाद, फल, बिस्कुट एवं शीतल जल वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। मेन चौक से बढ़ौली चौक, सिविल लाइन, महिला थाना तिराहा होते हुए यात्रा देर शाम वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी व महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में इस बार मेरा प्लास्टिक-मेरी जिम्मेदारी अभियान को भी शामिल किया गया। इससे संबंधित झांकी भी यात्रा में शामिल रही। इसके माध्यम से लोगों से अपील की गई कि अपने घरों से निकलने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक को इधर-उधर न फेंकें।

 इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। भारी फोर्स यात्रा के आगे-पीछे मुस्तैद रही। कोन: ब्लॉक के विभिन्न गांवों से निकला जुलूस कोन हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां से सभी झांकियां व जुलूस एक साथ होकर हनुमान मंदिर से होते हुए खेतकटवा देवी मंदिर होते हुए कोन बाजार व बसस्टैंड के रास्ते पुन: हनुमान मंदिर पर पहुंची। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें