फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हिंडाल्को को हराकर फाइनल में पहुंची सुपर स्टार दुद्धी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रहे नाइट कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में सुपर स्टार दुद्धी ने महुअरिया को 45 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में हिंडाल्को की टीम को 100 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीतकर दुद्धी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। निर्धारित ओवरों में एक विकेट खोकर 124 रन बनाए। अंकित ने 6 छक्के और 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 61 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी महुअरिया की टीम अंतिम ओवरों तक 80 रन ही बना सकी।
यह मैच 45 रनों से जीतकर सुपर स्टार दुद्धी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। सर्वाधिक 61 रन व दो विकेट लेने वाले दुद्धी के अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी ने प्रदान किया।
विज्ञापन

अंतिम सेमीफाइनल मैच सुपर स्टार दुद्धी एवं हिंडाल्को के बीच हुआ। दुद्धी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 148 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अंकित ने 6, सृजन ने 26, सागर ने 28, गोलू द्विवेदी 22 और उत्कर्ष 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में उतरी हिंडाल्को की टीम का प्रदर्शन शुरू से ही कमजोर रहा। एक के बाद एक उनके विकेट गिरते चले गए। सभी विकेट खोकर टीम 49 रनों पर ही ढेर हो गई। यह मैच दुद्धी ने 100 रनों से जीत लिया और फाइनल में पहुंच गई।
अब फाइनल मुकाबले में उसका सामना मेजबान महुली जूनियर टीम के साथ होगा। अंपायर की भूमिका सूरज और गोलू ने निभाई। स्कोरर सन्नी कन्नौजिया रहे एवं कमेंट्री ओंकार शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें