फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रूम हीटर से कमरे में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के मसोई गांव में सोमवार की रात में रूम हीटर की चपेट में आने से एक शख्स जिंदा जल गया। घर में रजाई समेत बिस्तर पर उसका जला शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शाहगंज प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कांता प्रसाद के छोटे भाई विनोद मौर्य (52) पुत्र स्व. शिवनाथ सोमवार की रात में अपने कमरे में रूम हीटर लगाकर सो रहे थे। नींद में पैर किसी तरह हीटर से छू गया और करंट की चपेट में आ गए।
आग रजाई गद्दे के साथ बेड में भी पकड़ ली, जिससे जलकर विनोद की मौत हो गई और परिजनों को पता तक नहीं चल पाया। रात में विनोद का भतीजा सचिन जब किसी काम से मकान के छत पर गया तो घर से धुआं निकलते देख दौड़कर दरवाजा खोला।
विज्ञापन

घर के अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। घर के अंदर उसके चाचा पूरी तरह से जल चुके थे। परिजनों की सूचना पर प्रशिक्षु सीओ/थाना प्रभारी राज सोनकर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिंदा जले विनोद की तीन पुत्री हैं। विनोद की पत्नी की मौत भी आठ साल पहले ही हो गई थी। पहले माता फिर पिता की मौत हो जाने के बाद विनोद की तीनों बेटियां आकांक्षा, दीक्षा और वर्षा का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें