फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं का दूषित पानी पीने के लिए ग्रामीण विवश 

Wed, 22 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
Drinking Water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेणुका पार क्षेत्र के परसोई ग्रामसभा के टोला कनुहार के लोगों ने पेयजल आपूर्ति कराने की मांग करते हुए बुधवार को कुआं पर खड़ा होकर पानी के लिए प्रदर्शन किया। प्रशासन के निर्देश के बावजूद रेणुका पार के क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति सिर्फ कागजों पर ही दिखाई पड़ रही है जिससे गरीब आदिवासी मिट्टी युक्त पीला पानी पीने के लिए विवश हैं। ग्रामसभा के टोला कनुहार दशहवा, परसहवा, रोहनियवा, ढौराडाड़, वेदरा आदि टोलों में पूरी गर्मी तक एक भी टैंकर पानी आपूर्ति नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन


कनुहार निवासी सुमारू, रामसजीवन, इंद्रशाह, हीरालाल,  दयाराम, जितेंद्र,  दयाल सिंह, रामसकल, धनुषधारी, राम प्रसाद आदि लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में कुल पांच कुआं है जो सभी सूख गए है। सिर्फ एक कुआं में मिट्टी युक्त पानी आ रहा है जो गरीब आदिवासी पीने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के हैंडपंप बंद पड़े हैं। यहां कि स्थिति यह है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कनुहार तथा प्राथमिक विद्यालय अडुआ पाथर में भी पानी नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामसभा की प्रधान सुधरी देवी एवं सेक्रेटरी छोटेलाल से बार-बार कहने के बावजूद कभी भी इन टोलों में पेयजल का टैंकर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने मांग करते हुए बताया कि यदि समय रहते कुओं की साफ-सफाई प्रशासन करा दें तो पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें