फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के लिए व्याकुल हैं प्रियंका और राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सत्ता के लिए व्याकुल हैं। लेकिन हिंसा से उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी। उन्हें जनता के बीच जाना होगा। जनता की समस्याओं को सुनना पड़ेगा। जेएनयू में छात्र-छात्राओं पर हुए हमले के लिए उन्होंने कांग्रेस और वामपंथी दलों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

सोमवार को राबर्ट्सगंज के एक होटल परिसर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि जेएनयू दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला करने के लिए जामिया मिलिया और बाहर के गुंडे आए थे। वामपंथी संगठनों के समर्थन में गुण्डों को बुलाकर परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला कराया गया। आरोप लगाया कि कांग्रेस और वामपंथी दल ऐसा कर रहे हैं। कहा कि देश की सीमा के शहीदों के घर सोनिया, प्रियंका को पहुंचने में देर लगती है, लेकिन जेएनयू जैसी घटना, नागरिकता कानून को लेकर हुई घटनाओं पर वे संबंधित जगहों पर तत्काल पहुंचते हैं। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर जा रहा है लेकिन विपक्ष रचनात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रहा है। विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाए, विकास में अवरोध न उत्पन्न करे। उन्होंने कहा कि जेएनयू में विद्यार्थियों की परीक्षाएं रोकवाने की साजिश रची जा रही थीं। जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म भरवाना शुरू कराया तो उनके उपर हमला कराया गया। यह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें