फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण : बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार केलिए कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित विदेशी अतिथि गृह में रविवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी जिसमें सोमवार से निजीकरण के विरोध में होने वाले कार्य बहिष्कार पर चर्चा करते हुए शांति पूर्वक प्रदर्शन करने की बात कही गयी।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे दुद्धी के उप जिलाधिकारी रमेश कुमार व पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त संघर्ष समिति के सभी मौजूद घटक संगठनों के पदाधिकारियों से अपील किया कि सोमवार से होने वाले कार्य बहिष्कार से विरत रहने वाले कर्मचारी जो काम पर जाना चाहते हैं उन्हें जबरदस्ती नहीं रोका जायेगा। साथ ही प्रदर्शन के दौरान शांति का परिचय दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी साथ ही परियोजना के गेट व सब स्टेशनों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दो कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं जो एक दुद्धी और एक अनपरा में बनाया गया है। बैठक में मौजूद संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक रोहित राय ने कार्य बहिष्कार के दौरान प्रशासन को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की प्रशासन अथवा प्रबंधन के दमनकारी नीति पर बिजली कर्मचारी कार्य बहिष्कार के दौरान हड़ताल और जेल भरो आंदोलन केलिए तैयार है। निजीकरण की नीति से सभी कर्मचारियों में उबाल है। उन्होंने कहा कि शिफ्ट के कर्मचारी कार्य बहिष्कार से विरत रहेंगे। इस अवसर पर हरिशंकर चौधरी, सत्यम यादव, अरविन्द चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, विवेक सिंह,राजकुमार सिंह रविन्द्र जायसवाल,अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें