फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानक पूरा किए बिना चल रहे थे निजी अस्पताल और पैथाेलॉजी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मानकों को दरकिनार कर संचालित निजी अस्पताल व पैथाेलॉजी केंद्रों की शुक्रवार को जांच हुई। सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने रॉबर्ट्सगंज व आसपास के इलाकों में संचालित 12 केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच में कहीं डॉक्टर नदारद थे तो कहीं प्रशिक्षित स्टाफ नदारद था। संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर हुई जांच में टीम ने श्याम हॉस्पिटल, संकेत हॉस्पिटल, परमहंस हॉस्पिटल, सद्गुरु हॉस्पिटल, सोनगंगा हॉस्पिटल, जनता हॉस्पिटल, तृषा हॉस्पिटल, गुड हेल्थ अस्पताल, आकृति हॉस्पिटल, दुर्गा हॉस्पिटल, पब्लिक पैथाेलॉजी, संजीवनी पैथाेलॉजी का निरीक्षण किया। केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। डॉक्टर-कर्मचारी की योग्यता का भी परीक्षण किया। अधिकांश केंद्रों पर कमियां पाई गई। मानक के विपरीत संचालित अस्पतालों को सील करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। समुचित जवाब न मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. जीएस यादव और डॉ. कीर्ति आजाद शामिल रहे। एसीएमओ डॉ. जीएस यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की गई है। उनके स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें