फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: जायसवाल यूथ क्लब ने मनाया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव, पूजा कर उतारी आरती

Fri, 08 Nov 2024 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधि विधान से पूजन कर आरती उतारी गई और प्रसाद भी वितरित किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने जयकारा लगाया और आशीर्वाद मांगा।
 
विज्ञापन
सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजन करते भक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में जायसवाल यूथ क्लब ने शुक्रवार को कुलदेवता राजराजेश्वर कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। रॉबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौराहा के समीप कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन किया। उनकी आरती उतारी और लोगों में प्रसाद वितरित किया। सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन


संस्था के संरक्षक दीपचंद, अध्यक्ष राजेश जायसवाल और महामंत्री विनय जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। उनकी महिमा बताई। कहा कि सहस्त्रबाहु हैहय क्षत्रिय वंश के चक्रवर्ती सम्राट थे। उनसे प्रेरणा लेते हुए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर आगे रहने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संरक्षक प्रदीप जायसवाल, संगठन मंत्री रमण जायसवाल, विनोद जायसवाल, आशीष, शक्ति जायसवाल, रवि कुमार, मुकेश जायसवाल, चंदन, आनंद प्रताप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें