फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निजी कंपनियां करेंगी पॉली क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिर्जापुर मंडल के तीनों जिले में संचालित वेटनरी पॉली क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर अब निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर इनके संचालन के लिए पशुपालन विभाग की ओर से निजी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। मंडल में एक वेटनरी पॉली क्लीनिक और दो डायग्नोस्टिक हैं। सोनभद्र में बने नए भवन में डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन होगा।
पशुओं के बेहतर इलाज के लिए पशुपालन विभाग की ओर से मंडल स्तर पर एक वेटनरी पॉली क्लीनिक और जिला स्तर पर एक-एक डायग्नोस्टिक सेंटर खोले गए हैं। भदोही जिले में पॉली क्लीनिक और मिर्जापुर में डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन पहले से हो रहा है। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए भवन बनकर तैयार हो गया है। हालांकि कर्मचारियों और संसाधनों की कमी के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला पशु अस्पताल परिसर में बने नए भवन में डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन पीपीपी मॉडल पर शुरू किया जाएगा। भदोही और मिर्जापुर में संचालित वेटनरी पॉली क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर भी निजी कंपनियों को सौँपे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए निजी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पीपीपी मॉडल पर संचालन से योग्य डॉक्टर, स्टाफ और अत्याधुनिक मशीनें हो सकेेंगी। इससे पशुओं में होने वाली सभी तरह की बीमारियों की जांचें और बेहतर इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें