फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनियों का दखल नहीं करेंगे बर्दाश्त

Mon, 18 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अनपरा बी और डी में विभिन्न कार्यों को निजी कंपनियों को दिए जाने का विरोध तेज हो गया है। शनिवार की शाम केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रबंधन पर परिचालन एवं अनुरक्षण का कार्य दोगुने-तिगुने दर पर निजी कंपनियों को दिए जाने का आरोप लगाया गया।   केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. डीडी मौर्या, केंद्रीय महामंत्री इं. अनूप कुमार वर्मा ने कहा कि बी तापगृह के कोल हैडलिंग प्लांट के सीएचडी फाइव और सीएचडी सिक्स का अनुरक्षण एक निजी कंपनी को 17 करोड़ रुपये सालाना पर दिया जा रहा है।  आरोप लगाया कि प्रबंधन की लापरवाही से करोड़ों की सामग्री यहां वहां रखने से बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
  इसकी जवाबदेही सुनिश्चित करने वाला भी कोई नहीं है। अनपरा डी  परियोजना के भी विभिन्न खंडों में निजी कंपनियों के दखल की कवायद हो रही है, जिसका विरोध होगा। केंद्रीय संगठन मंत्री अभिषेक बरनवाल, केंद्रीय प्रचार मंत्री  इं. सुनील कुमार ने कहा कि प्रबंधन की अदूरदर्शिता का परिणाम है कि अनपरा डी की लागत 5400 करोड़ से बढ़कर आठ हजार करोड़ के करीब पहुंच गई।
    इसका पूरा बोझ राज्य उत्पादन निगम पर पड़ रहा है। अध्यक्षता कर रहे इं. इल्ताफ  अली ने कहा कि अनपरा डी के परिचालन और अनुरक्षण के पोस्ट सेक्शन से कर्मियों को हटाकर निजी कंपनियों को कार्य दिया  उचित नहीं है। इसका विरोध किया जाएगा। जीआई आयल इंसेटिव, डी परियोजना के लिए 40 लीटर पेट्रोल के बराबर वाहन भत्ता आदि की मांग उठाई।
विज्ञापन

    इं. विवेक कुमार सिह, इं. धमेंद्र कुमार सिंह, इं. कुलदीप भारती, इं. पंकज त्रिपाठी , इं. अंकित कुमार, इं. सचिन कन्नौजिया, इं. अभय कुमार सिह, इं. अमरकांत तिवारी, इं. जयराम सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें