फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विधिक अधिकारों के प्रति बंदियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव ने सोमवार को जिला कारागार (गुरमा) सोनभद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की कुल संख्या 859 मिली। इसमें विचाराधीन बंदियों की संख्या 645 एवं सिद्धदोष बंदियों की संख्या 214 थी। निरीक्षण के दौरान एडीजे ने बैरकों में कदियों से मुलाकात कर निशुल्क विधिक सहायता, सजायाफ्ता बंदियों की अपील के प्रावधान के संबंध में नियमित पेशी खान-पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में बताया। जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से एक-एक कर बातचीत कर उनके मुकदमे की प्रगति एवं जमानत के संबंध में पूछताछ की। इसके अलावा कारागार में स्थित पाकशाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैरक, पुरुष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। बैरक में साफ-सफाई व गर्मी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद बंदियों से उनके स्वास्थ के बारे में पूछा। किसी भी बंदी की तरफ से किसी विशेष प्रकार की समस्या नहीं बताई गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के सुधार के लिए जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को निर्देशित किया। इस दौरान कारापाल जगदंबा प्रसाद दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें