फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रधान पति की शिक्षिकाओं से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। म्योरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत घरसड़ी में स्थित जूनियर हाई स्कूल विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार तब असहज स्थिति पैदा हो गई, जब प्रधान पति व स्कूल की शिक्षिकाओं में बहस शुरू हो गई। इससे बच्चों का पठन पाठन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्रधान पति पर शराब पीने के बाद स्कूल परिसर में पहुंचने की शिकायत की तो प्रधान पति ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए कक्षा के बजाए मोबाइल चलाने व पेड़ के नीचे एकत्रित हो गप करने का आरोप लगाया।
प्रधान पुष्पा देवी ने बीएसए को पत्र लिखकर प्रकरण से अवगत कराया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार घरसड़ी प्रधान पति स्कूल परिसर में पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान कई शिक्षिकाएं कक्षा से बाहर बातचीत और मोबाइल चला रही थीं। इस पर एतराज जताने पर शिक्षिकाएं प्रधान पति ओम नरायण से उलझ गईं। आरोप प्रत्यारोप के साथ जमकर बहसबाजी शुरू हो गई। इसके चलते बच्चों का पठन पाठन ठप हो गया। बाद में कुछ शिक्षिकाओं ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया गया। घरसड़ी प्रधान पति ओम नारायण ने आरोप लगाया कि हम विद्यालय में व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे तो शिक्षिकाएं मोबाइल पर व्यस्त थीं। पूछने पर शिक्षिकाएं उलझ गई। प्रधान पति ने यह नहीं स्पष्ट किया कि वह स्कूल परिसर में किस हैसियत से पहुंचे थे। इसके बाद घरसड़ी ग्राम प्रधान पुष्पा मौके पर पहुंचीं तब जाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


स्कूल की शिक्षिकाएं बिजली समस्या के समाधान पर बात कर रहीं थीं इसी दौरान प्रधान पति पहुंचे और कुछ सुनने समझने के बजाए बोलने लगे। इस पर शिक्षिकाओं ने प्रधान को बुलाने के लिए कहा। इसी को बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन



- कमलेश कुमारी संकुल प्रभारी, कोटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें