म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोले में बृहस्पतिवार को नई एंबुलेंस के खराब होने से एक मरीज घंटे भर उसी में फंसा रहा। एंबुलेंस खराब होने का वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चा है। एंबुलेंस खराब होने के दौरान परिजन भी काफी परेशान रहे। उन्होंने किसी तरह डीजल की व्यवस्था कर एंबुलेंस को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के मरीज को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया।
पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोले में नई एंबुलेंस के खराब होने से रामसहाय (70) पेट दर्द और अचेतावस्था में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एंबुलेंस के एयर लेने के कारण वह आगे बढ़ ही नहीं पा रही थी। मरीज के परिजनों ने किसी तरह दो लीटर डीजल का इंतजाम किया तब जाकर एंबुलेंस को कुछ दूर जरूर बढ़ाया गया, लेकिन दूसरी एंबुलेंस मंगा कर मरीज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में म्योरपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ.पीएन सिंह ने बताया कि उन्हें एंबुलेंस खराब होने की जानकारी नहीं है। किस दशा में एंबुलेंस खराब हुई पता कराया जाएगा।