फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, सदस्य के चुनाव के लिए बनाई रणनीति

Thu, 26 Nov 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लॉक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के होने वाले चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक व विशेष सचिवालय लखनऊ विद्यासागर प्रसाद ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और क्लस्टर मोबाइल टीमों के साथ रणनीति बनाई।
विज्ञापन



डीएम जीएस प्रियदर्शी ने फोर्स को समय से ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश दिया। एसपी रामलाल वर्मा ने पुलिसकर्मियों को चुनाव में खलल डालने वालों से सख्ती से निबटने का फरमान जारी किया।


मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रेक्षक/विशेष सचिवालय विद्यासागर प्रसाद ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आयोग के निर्देशानुसार मतदान संपन्न कराएं।
विज्ञापन



कहा कि कार्य के प्रति संजीदा न रहने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को लापरवाह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट/जोनल अधिकारी साथ में भ्रमण करते रहेंगे। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और दो होमगार्ड रहेंगे।


पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने कहा कि दोनों ब्लाकों में 19 क्लस्टर मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। मीटिंग में सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम हर्षदेव पांडेय, शहर कोतवाल अबरार अहमद, करमा थानाध्यक्ष केडी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें