फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में बरती जा रही गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगरों में रहने वाले निर्धन लोगों को घर उपलब्ध कराने के लिए संचालित हो रही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिलने लगीं है। जिला मुख्यालय पर ही 15 से अधिक लोगों को एक से अधिक आवास मिलने का मामला संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की तरफ से नगरपालिका परिषद राबटर्गंज के अधिशासी अधिकारी से ऐसे लोगों की सूची तलब कर ली गई है। वहीं अन्य नगर निकायों से भी नए सिरे से सत्यापन करवा, एक से अधिक आवास लेने वालों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।  
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले वार्ड सात निवासी जगरनाथ के नाम पहले से कांशीराम आवास आवंटित होने का मामला सामने आया तो खलबली मच गई। प्रकरण के सार्वजनिक होने के बाद जैसे एक के बाद एक शिकायतें् पहुंचनी शुरू हो गई। विभागीय सूत्र बताते हैं कि महज राबटर्सगंज नगरपालिका परिक्षेत्र में ही 15 से अधिक लोगों के नाम से एक अधिक आवास आवंटित होने की बात सामने आई। जबकि इस योजना के तहत आवास आवंटन से पहले सर्वे एजेंसी, नगरपालिका प्रशासन और संबंधित विभाग की तरफ से सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करने की व्यवस्था है। बावजूद जिस तरह से शिकायतें मिलनी शुरू हुई हैं, उसने संबंधितों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उधर, डूडा प्रबंधक वीके निगम ने भी कई शिकायत मिलने की पुष्टि की। बताया कि इस बाबत ईओ राबटर्सगंज से विस्तृत जानकारी और एक से अधिक आवास हासिल करने वालों की सूची तलब की गई है। अन्य नगर निकायों को भी सत्यापन करा, ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिन लोगों ने भी एक आवास रहते दूसरा आवास लिया है, उनसे आवास निर्माण के लिए दी गई धनराशि वापस लेने और इसमें संलिप्त कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें