फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले 120 यात्री करते थे एमएसटी पर यात्रा, अब संख्या दहाई तक सिमटी

विज्ञापन
रॉबर्ट्संज ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनभद्र। परिवहन निगम की मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) योजना से जुड़ने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। एक समय दैनिक यात्रियों की पहली पसंद रही यह सुविधा अब धीरे-धीरे लोगों की प्राथमिकता से बाहर होती जा रही है। इस वजह से निगम की आय पर भी असर पड़ रहा है। वहीं निगम के अधिकारी क्षेत्र में बढ़ते संसाधनों की वजह इसे बड़ी वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन के आंकड़ों पर गौर करें करीब तीन साल पहले सोनभद्र डिपो की रोडवेज बसों से 120 से अधिक यात्री एमएसटी बनवाकर यात्रा करते थे। इसमें नियमित यात्रा करने वाले कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। एमएसटी बनवाने वाले यात्रियों को सामान्य यात्रियों से कम नियमानुसार किराया देना होता था, इससे उन्हें काफी राहत थी। कोरोना के दौरान एमएसटी बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया गया है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। रोडवेज प्रशासन की मानें तो रोडवेज बसों में नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या घटकर महज 35 के करीब रह गई है। यानी बीते कुछ वर्षों में करीब 60 फीसदी से अधिक की कमी ने निगम के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
जानकारी के मुताबिक, निजी वाहनों की बढ़ती संख्या, ऑटो व अन्य साझा साधनों की आसान उपलब्धता और बसों की अनियमित समयसारिणी इसके प्रमुख कारण हैं। मारकुंडी क्षेत्र के रहने वाले विमलेश कुमार, संतोष, सोनू दुबे समेत अन्य यात्रियों का कहना है कि रोडवेज बसें सीमित रूट के चलने की वजह से एमएसटी योजना का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। बसों के संचालन में सुधार, समयबद्धता और रूट विस्तार पर काम किया जा रहा है। बीते कुछ वर्षों में एमएसटी यात्रियों की संख्या कम हुई है। इस समय करीब 35 यात्री एमएसटी पर यात्रा कर रहे हैं।- विश्राम सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें