दुद्धी बीआरसी परिसर में ज्ञापन देते रसोइया संघ के कार्यकर्त्री-संवाद
- फोटो : Archive
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइया संघ ने सोमवार को बीईओ को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने की मांग की। संघ की अध्यक्ष उषा साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रसोइयों ने आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।
भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की अध्यक्ष ममता मौर्या ने कहा कि रसोइयों से वर्ष में 11 महीने कार्य लिया जाता है, जबकि मानदेय केवल 10 माह का दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अकुशल मजदूर की न्यूनतम मजदूरी 13690 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है, जबकि रसोइयों को मात्र 2000 रुपये दिए जा रहे हैं। यह श्रम नियमों के विपरीत है। रसोइयों ने कहा कि कम मानदेय और भुगतान में देरी के कारण उनके सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है।
संघ ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर शीघ्र विचार कर न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो 5 मई से आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शकुंती, निर्मला, सीमा, मीना, चिंता, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।