फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज के लिए गर्भवती की पिटाई कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मांची थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती की पिटाई और उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में मांची गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी कुआं खुर्द सरंगा थाना मांची निवासी सरफराज से 26 मई 2023 को हुई थी। शादी में लाखों के उपहार के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। पैसे न देने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। गर्भवती होने के बाद भी उसे खाना नहीं दिया जाता था। गत दो मई को दहेज के लिए उसकी बेटी की पिटाई की गई।
जानकारी होने पर जब व्यक्ति बेटी की ससुराल गया तो उसकी भी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। मामले की सूचना देने पर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर मांची पुलिस ने पति सरफराज, ससुर मो. कलाम, सास मोहर्रम बेगम, जेठ इसरार और जेठानी जरीना खातून पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें